भारत और वेस्टइंडीज के बीच सबीना पार्क में दूसरा टेस्ट मैच आज

Medhaj News 30 Aug 19 , 06:01:39 Sports

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जमैका के किंग्सटन के सबीना पार्क में आज से खेला जाना है। भारत के समय के मुताबिक मैच रात 8 बजे शुरू होगा। भारत फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद कम ही नजर आ रही है, ऐसे में रोहित शर्मा, आर अश्विन और ऋद्धिमान साहा तीनों को बेंच पर बैठना पड़ सकता है, जबकि वेस्टइंडीज को प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करना ही होगा। मौसम की बात करें तो पांच दिन में से एक दिन बारिश की आशंका है और बाकी दिन बादल तो छाएंगे लेकिन बारिश की आशंका ना के बराबर है।





टीम इंडिया की बात करें तो प्लेइंग इलेवन को लेकर तीन सबसे बड़े सवाल टीम मैनेजमेंट और कप्तान के सामने होंगे। पहला पंत या साहा, दूसरा अश्विन या एक्स्ट्रा बल्लेबाज, तीसरा हनुमा विहारी या रोहित शर्मा? हालांकि जिस तरह से टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में प्रदर्शन किया, उसे देखते हुए टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव के चांस ना के बराबर हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कैसा हो सकता है | मैदान पर घास होगी, ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। स्पिनरों को पिच से कितनी मदद मिल पाती है, इसके लिए मैच तक का इंतजार करना होगा। रन बनाना आसान नहीं होगा और दोनों टीमें तीन तेज गेंदबाजों के कॉम्बिनेशन के साथ ही उतर सकती हैं।



टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवनः मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।



वेस्टइंडीज का संभावित प्लेइंग इलेवनः क्रेग ब्रेथवेट, जॉन कैंपबेल, डैरेन ब्रावो, रोस्टन चेज, शाई होप, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, रहकीम कॉर्नवाल, कीमो पॉल, कीमर रोच, शैनन गैब्रियल।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl