धोनी ने लिया बड़ा फैसला

Medhaj News 30 Aug 19 , 06:01:39 Sports

वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया (Indian Cricket Team) को अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है जिसके लिए टीम का चयन 4 सितंबर को हो सकता है | हालांकि इससे पहले बुधवार को खबर सामने आई थी कि एमएस धोनी (MS Dhoni) का सेलेक्शन इस सीरीज के लिए नहीं होगा | इन खबरों के बीच अब धोनी ने एक बड़ा फैसला ले लिया है | ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी खुद साउथ अफ्रीका सीरीज में नहीं खेलेंगे | धोनी (MS Dhoni) ने खुद साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है | धोनी के करीबी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है | सेलेक्टर्स साउथ टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज खेलने वाली टीम को ही चुनेंगे |





जिसके मुताबिक ऋषभ पंत ही विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे | साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान धोनी (MS Dhoni) को मौका नहीं देने के पीछे 2020 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप है | पीटीआई के मुताबिक बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप से पहले 22 टी20 मैच खेलने हैं और चयनकर्ताओं ने अब भविष्य को देखते हुए टीम चुनने का फैसला किया है | ऐसे में माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ही विकेटकीपिंग करते दिखेंगे और धोनी को मौका नहीं मिलेगा | हालांकि अब धोनी ने खुद ही इस टी20 सीरीज में नहीं खेलने का फैसला लिया है | धोनी (MS Dhoni) ने वेस्टइंडीज दौरे से भी छुट्टी ली थी | धोनी को इस दौरान इंडियन आर्मी के साथ ट्रेनिंग करनी थी | वो साउथ कश्मीर में 15 दिनों तक आर्मी कैंप में रहे थे | इसके बाद 15 अगस्त को वो लद्दाख गए थे और वहां उन्होंने तिरंगा फहराया था |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl