Kumbh 2019

कंगारू पारी को भारतीय गेंदबाजों ने 236/7 पर रोक

Medhaj News 2 Mar 19 , 06:01:39 Sports

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है | जसप्रीत बुमराह ने अपने 10वें और पारी के 50वें ओवर में दस रन खर्च करते हुए एक विकेट लिया | एलेक्‍स कैरी ने दो चौके लगाए तो भारत को नाथन कूल्‍टर नाइल (28) को विकेट मिला | कंगारू पारी को भारतीय गेंदबाजों ने 236/7 पर रोक लिया है | दो टी20 मैचों सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप झेलने वाली टीम इंडिया के पास वनडे सीरीज का आगाज जीत से करने का अच्‍छा मौका है, क्‍योंकि हैदराबाद में 237 रन की चुनौती कोई खास नहीं है | आउट होने वाले बल्‍लेबाज़ एरॉन फिंच (0), मार्कस स्‍टोइनिस (37), उस्‍मान ख्‍वाजा (50), पीटर हैंड्सकॉम्‍ब (19) और ग्‍लेन मैक्‍सवेल (40) हैं | मोहम्‍मद शमी ने अपने छठे ओवर की 5वीं गेंद पर डेब्‍यू करने वाले एश्‍टन टर्नर को बोल्‍ड करके पवेलियन लौटाया | वह 23 गेंद पर एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए |





जबकि भारत के लिए बुमराह, शमी और जाधव ने एक-एक विकेट लिया है तो कुलदीप यादव ने दो शिकार किए हैं | 30वां ओवर भारत के लिए अच्‍छा रहा | कुलदीप के इस ओवर में पांच रन बने और एक विकेट मिला | उन्‍होंने पीटर हैंड्सकॉम्‍ब को धोनी के हाथों स्‍टंम्‍प करवाया | वह 30 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए | केदार जाधव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है | यह विकेट 18.4 ओवर बाद मिला है | मार्कस स्‍टोइनिस को विराट कोहली ने शॉर्ट मिडविकेट पर कैच किया | उन्‍होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके की मदद से 37 रन बनाए | जबकि दूसरे विकेट के लिए ख्‍वाजा और स्‍टोइनिस के बीच 87 रन की साझेदारी हुई | जसप्रीत बुमराह ने एरॉन फिंच आउट कर पहली सफलता दिलाई थी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?