अमित शाह: अनुछेद 370 होगा रद्द, लद्दाख बनेगा केन्द्र शासित प्रदेश
Medhaj News 5 Aug 19 , 06:01:39 Governance
अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को रद्द करने का संकल्प पत्र राज्य सभा में पेश किया। जम्मू कश्मीर में चल रही हलचल से उठा परदा।राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का संकल्प पत्र पेश किया है। इसके साथ ही अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का संकल्प पत्र भी पेश किया है। अमित शाह के ऐलान के बाद विपक्ष ने सदन में काफी हंगामा किया। नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन विधेयक को पेश किया है. इसके तहत जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग कर दिया गया है. लद्दाख को बिना विधानसभा केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि अनुच्छेद 370 जो जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देता है उसे समाप्त कर दिया जायेगा।






















