जम्मू कश्मीर के तनावपूर्ण हालातों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा
जम्मू कश्मीर के तनावपूर्ण हालातों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घाटी का दौरा करने वाले हैं | सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसदीय सत्र के बाद तीन दिनों के लिए जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे। अमित शाह विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कश्मीर में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे | अमित शाह कश्मीर घाटी के अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे | वहीं सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए प्रेरित भी करेंगे | संसद का सत्र 7 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है | संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने 7 अगस्त तक संसद सत्र बढ़ाने का फैसला किया है |

जम्मू-कश्मीर की मौजूदा हालात पर बैठकों का दौर लगातार जारी है | बैठकों का यह दौर सीमा के इस पार भी और सीमा के उस पार भी चल रहा है | रविवार को भारत में जहां गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर की ताजा हालात का जायजा लिया है तो वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी अपने एनएसए और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की है | दोनों तरफ मीटिंग का टाइमिंग लगभग एक ही समय था | वहीं बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन द्वारा बनाए गए एक पुल का उद्घाटन करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि कश्मीर की समस्या तो अब हल होकर रहेगी |






















