Headline


मार्वल की मूवी से स्पाइडर मैन हो सकता है गायब, कारण है ये

Medhaj News 21 Aug 19,20:21:10 Entertainment

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स सीरीज की फिल्मों में अन्य सुपर हीरोज की तरह स्पाइडर मैन की भी खास जगह है। लेकिन अब हो सकता है कि मार्वल की मूवीज में आपको स्पाइडर मैन न दिखे। जी हां, आपने सही सुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रॉफिट शेयरिंग के विवाद के कारण अब स्पाइडर मैन मार्वल स्टूडियोज की मूवीज को अलविदा कह सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक प्रॉफिट शेयरिंग पर बातचीत पूरी नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि अब मार्वल स्टूडियोज के प्रेजिडेंट केविन फीज अब स्पाइडर मैन की मूवीज प्रड्यूस नहीं करेंगे और अब शायद स्पाइडर मैन का कैरक्टर मार्वल सिनमैटिक यूनिवर्स की मूवीज में भी नहीं दिखेगा।





मार्वल कैरक्टर्स के राइट्स सोनी के पास 1985 से हैं लेकिन 2015 में और उसके बाद उन्होंने डिज्नी और मार्वल के बीच पार्टनरशिप की घोषणा की जिससे मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों में स्पाइडर मैन का कैरक्टर भी दिखने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिज्नी चाहता है कि आगे आने वाली स्पाइडर मैन की फिल्मों में सोनी भी 50 पर्सेंट फाइनैंस करे लेकिन सोनी को यह शर्त मंजूर नहीं है। सोनी ने पुरानी शर्तों पर ही काम करने की बात कही है और बताया जा रहा है कि डिज्नी इस पर राजी नहीं है। अगर इनके बीच का विवाद नहीं थमता तो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्सम में स्पाइडर मैन को दर्शक जरूर मिस करेंगे।




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl