बॉलीवुड के भाईजान ने प्रमोट की सनी देओल के बेटे की फिल्म
जी हाँ बॉलीवुड के भाईजान यानि की सलमान खान ने सनी देओल के बेटे करण देओल की आने वाले डेब्यू फिम 'पल पल दिल के पास' का ट्रेलर अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। और उन्हें आल द बेस्ट भी कहा है। सलमान खान का रिश्ता धर्मेंद्र से काफी पुराना है। सलमान खान (Salman Khan) और धर्मेंद्र (Dharmendra) की बॉन्डिंग को अकसर टेलीविजन पर देखा भी जा सकता है। असल जिंदगी में भी सलमान खान और धर्मेंद्र के बीच कमाल की बॉन्डिग है, तभी तो 'यमला पगला दीवाना' के तीसरे पार्ट में सलमान खान ने कैमियो भी किया था। सलमान खान का करण देओल को लेकर किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Witness the biggest love story of this generation. All the best!
Presenting the trailer of #PalPalDilKePaas: https://t.co/v48TObEhA1#KaranDeol #SahherBambba @aapkadharam @iamsunnydeol @shariqpatel @ZeeStudios_ @SunnySuperSound @ZeeMusicCompany #PalPalDilKePaasTrailer
सलमान खान के इस ट्वीट पर करण देओल के पापा सनी देओल का रिप्लाई आया है, और उन्होंने सलमान खान का आभार जताया है। इस तरह सलमान खान ने अपने फैन्स को करण देओल से इंट्रोड्यूस करवाया है। दिलचस्प यह है कि करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' को बॉक्स ऑफिस पर सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' से टकराना है. 20 सितंबर को यह दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. करण देओल की फिल्म को सनी देओल ने डायरेक्ट किया है।
























