Headline



बिग बॉस के वीकेंड के वार में आज कंटेस्टेंट्स पर भड़केंगे सलमान खान

Medhaj News 23 Nov 19,17:15:02 Entertainment

हाल ही में कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर बिग बॉस 13 के आज रात आने वाले एपिसोड की एक झलक शेयर की गई है | आज सलमान खान वीकेंड का वार के तहत घरवालों की क्लास लगाएंगे | इस प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज एक कटघरे में खड़े नजर आ रहे हैं | वहीं सलमान खान इन दोनों की क्लास लगाते दिख रहे हैं | सलमान खान ने बीते एक हफ्ते में इन सिद्धार्थ और आसिम के बर्ताव पर खबर ली | इसके साथ ही सिद्धार्थ को एक चैलेंज तक दे डाला |





वीडियो में रियाज सलमान से कहते हैं आप मुझे बताओ मैं गलत हूं तो, मैं अभी घर से निकल जाऊंगा | इस पर सलमान खान ने तुरंत कह दिया कि तुम्हें अभी निकलना ही पड़ेगा | वहीं सलमान खान सिद्धार्थ से कहते हैं- 'शुक्ला जी आपको बहुत गुस्सा है? बड़े लंबे चौड़े हो आप? कभी आजमाना चाहोगे आप? भगवान का शुक्र है कि मैं यहां पर हूं घर के अंदर नहीं हूं | सलमान खान ने इस तरह सिद्धार्थ को चैलेंज तक कर दिया | बता दें कि हाल ही में कैप्टेंसी टास्क हुआ और इस टास्क में हिमांशी घर की कैप्टन बनी हैं | वहीं घर में पारस और सिद्धार्थ के ग्रुप ने फैसला किया है कि वो हिमांशी के आदेशों का पालन नहीं करेंगे | इसे लेकर घर में घमासान और भी तेज हो गया | इसी बीच वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में आए खेसारी लाल यादव भी शो से बाहर निकल गए हैं |



View this post on Instagram

Ghar mein pure hafte hui dhaka mukki par, @beingsalmankhan ne kiya @realsidharthshukla aur @asimriaz77.official par #WeekendKaVaar! Watch it tonight at 9 PM. Anytime on @voot @vivo_india @daburamlaindia @bharat.pe #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #salmankhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on










    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित