Headline



एक्टर सुनील ग्रोवर एक बार फिर टीवी पर गुत्थी के रोल में

Medhaj News 15 Dec 19,00:19:17 Entertainment

टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में 'गुत्‍थी' (Guthi) का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्‍टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) एक बार फिर टीवी पर गुत्‍थी के रोल के साथ ही वापसी कर रहे हैं | हालांकि टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' तो बंद हो गया है | लेकिन घर-घर में लोकप्रिय 'गुत्‍थी' अब बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में दिखने वाली हैं | इससे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी कर दिए गए हैं | कलर्स चैनल के मुताबिक गुत्‍थी यानी सुनील ग्रोवर की एंट्री शनिवार को बिग बॉस 13 के वीकेंड के वॉर एपिसोड में हो रही है | इसका एक वीडियो कलर्स चैनल के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था | अब एक और वीडियो खुद सुनील ग्रोवर ने शेयर किया है | सुनील ग्रोवर की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वह 'गुत्‍थी' का मेकअप करते दिख रहे हैं | ऐसे में उनको बिग बॉस 13 के घर पर देखने के लिए उनके फैंस इंतजार कर रहे है | उनका यह वीडियो अब 5.40 लाख बार देखा जा चुका है | इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा है -लंबे अरसे के बाद गुत्‍थी तैयार हो रही है | बिग बॉस ने बुलाया है | इसके साथ ही उनके और सलमान खान के बीच हंसी मजाक होता है | बिग बॉस 13 के घर पर एंट्री के साथ ही गुत्‍थी ने सलमान से कहा - कल रात मेरे सपने में बिग बॉस आए | इसके बाद सलमान ने कहा - मुझे लग रहा था |



View this post on Instagram

Gutthi is getting ready after long! Big boss ne bulaya hai!

    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन