Headline



काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान 7 मार्च को कोर्ट में पेश होंगे

Medhaj News 19 Dec 19,20:45:02 Entertainment
Salman_Khan.png

काला हिरण शिकार प्रकरण (Black Deer Hunting Case) में ट्रायल कोर्ट की ओर से फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को दी गई 5 साल की सजा के खिलाफ पेश अपील पर गुरुवार को जिला एवं सत्र (जिला जोधपुर) न्यायालय (Court) में सुनवाई हुई | जिला एवं सत्र (जिला जोधपुर) न्यायालय में पीठासीन अधिकारी चन्द्र कुमार सोनगरा ने सलमान की अपील पर सुनवाई शुरू करते ही पूछा कि मुल्जिम कहां है ? इस पर सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने कहा कि आप आदेश देंगे तब हाजिर कर देंगे | इस पर पीठासीन अधिकारी ने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि लंबे अरसे से सलमान खान कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे हैं | ऐसे में अगली सुनवाई तिथि 7 मार्च को वे अनिवार्य रूप से कोर्ट में उपस्थित रहे |





सलमान की तरफ से पेश स्थाई हाजरी माफी की अर्जी पर लोक अभियोजक अधिकारी लादराम विश्नोई ने भी सरकार की ओर से जवाब पेश करने के लिए समय मांगा | कोर्ट के रुख से यह स्पष्ट हो गया कि इस मामले में सलमान खान को अब 7 मार्च को कोर्ट में उपस्थित रहना होगा | उल्लेखनीय है कि वर्ष 1998 में जोधपुर के निकट कांकाणी गांव की सरहद में काले हिरणों के शिकार के मामले में इस वर्ष कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल के कारावास की सजा सुनाई थी | इस मामले में सह-आरोपियों फिल्म अभिनेता सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और स्थानीय वाशिंदे दुष्यंत सिंह को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था | इस सजा के खिलाफ सलमान खान ने अपील दायर कर रखी है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन