Headline



फोटोग्राफर ने कहा दीपू जी ये सुनकर दीपिका पादुकोण का रिएक्शन देखने लायक

Medhaj News 22 Dec 19,21:32:45 Entertainment

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं | इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है | इसके बाद से ही दीपिका इस फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन में लगी हुई हैं | इसी बीच दीपिका का एक वीडियो चर्चा में आ गया है | इस वीडियो में दीपिका किसी एयरपोर्ट से निकलती हुई दिख रही हैं और हमेशा की तरह मीडिया ने उन्हें घेर रखा है | फोटोग्राफर्स की भीड़ में से कोई उन्हें 'दीपू जी' कहकर बुला रहा है | वहीं फोटोग्राफर की बात सुनकर दीपिका पादुकोण का रिएक्शन देखने लायक है | दरअसल, दीपिका पादुकोण एयपोर्ट से निकल रही थीं और इसी दौरान फोटोग्राफर्स लगातार उनसे कैमरे के सामने पोज देने के लिए रिक्वेस्ट कर रहे थे |



View this post on Instagram

#deepikapadukone #snapped at #airport in Mumbai #yogenshah @yogenshah_s

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on





इसी बीच एक फोटोग्राफर ने दीपिका को दीपू जी कहकर बुलाया | दीपिका ये नाम सुनकर मुस्कुरा दीं लेकिन कुछ बोली नहीं | वहीं जैसे ही वो कार में बैठने जा रही थीं उन्होंने फोटोग्राफर का नाम पूछा तो पता चला कि उसका नाम छोटू पांडे हैं | दीपिका ने जाते-जाते फोटोग्राफर को 'पांडू जी' कह कर बुलाया और थैंक्यू बोल कर मुस्कुराते हुए चली गईं | बात करें वर्क फ्रंट की तो इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में बिजी हैं | ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर और एसिड की खुली बिक्री के खिलाफ जंग लड़ने वाली लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है | ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है | इसके अलावा दीपिका, रणवीर सिंह की फिल्म 83 में उनकी पत्नि के किरदार में नजर आएंगी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन