फुल स्वैग के साथ सनी देओल संसद भवन पहुंचे
मंगलवार को गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) भी फुल स्वैग के साथ संसद भवन पहुंचे | काला चश्मा-बांह मोड़ी शर्ट पहन बॉलीवुड स्वैग के साथ सनी देओल (Sunny Deol) लोकसभा पहुंचे | संसद भवन घूमने आए विजिटर्स भी इस दौरान सनी देओल (Sunny Deol) के इस बॉलीवुड स्वैग को निहारते नजर आए | बता दें कि सनी देओल पहली बार लोकसभा सांसद चुनकर आए हैं, उन्होंने इस बार पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था | संसद में सनी देओल इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ी संसदीय कमेटी का हिस्सा हैं |
ना सिर्फ सनी देओल बल्कि अन्य सितारों सांसदों की भी मौजूदगी संसद में हलचल तेज कर देती है, जिससे दर्शकदीर्घा में बैठे गए लोगों की नज़रें उनपर ही दौड़ पड़ती हैं | फिर चाहे बॉलीवुड स्टार रविकिशन, मनोज तिवारी या हेमा मालिनी हों, या फिर बंगाल से टीएमसी की टिकट पर सदन में चुन कर आईं नुसरत जहां या मिमी चक्रवर्ती हों | नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती का संसद में अंदाज अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनता रहा है | इस सत्र में दोनों सांसदों ने कई सवाल भी पूछे हैं और लोकसभा में अपनी उपस्थिति को दर्ज कराया है | इससे पहले पिछले सत्र में दोनों सांसद जब मॉर्डन कपड़े पहने संसद भवन पहुंची थीं तो कुछ मौलानाओं ने इसपर आपत्ति भी जताई थी | ड्रेस, अपने अंदाज के अलावा कुछ माननीय अपने प्रदर्शन, संसद भवन आने के अंदाज को लेकर सुर्खियां बनती रही हैं |
























