Housefull 5: क्या ये इशारा है हाउसफुल 5 की तरफ
Medhaj News 25 Nov 19,21:11:20 Entertainment
साजिद नाडियवाला की हाउसफुल फ्रेंचाइजी लोगों के बीच में काफी चर्चित है। पिछले महीने ही में इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 'हाउसफुल 4' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। कॉमेडी से भरपूर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म के हिट होने पर हाउसफुल की पूरी टीम ने पार्टी की। अक्षय कुमार ने पार्टी की फोटो शेयर करते हुए हाउसफुल 5 की हिंट दी है।































