तापसी पन्नू अपने करियर में पहली बार इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगी
बॉलीवुड (Bollywood) में फिल्मों के चयन और दमदार एक्टिंग के दम पर अपनी अलग पहचान बना चुकी तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इस बार पर्दे पर अलग रोल में नजर आने वाली हैं | पिंक, मनमर्जियां, सांड की आंख और मुल्क जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाली तापसी पन्नू ने हाल ही में संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की नई फिल्म साइन की है | इस फिल्म का नाम 'सिया जिया' (Sia Jia) है | तापसी पन्नू अपने करियर में पहली बार इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगी | माना जा रहा है कि इस फिल्म में उनका रोल काफी दमदार नजर आएगा |

माना जा रहा है कि संजय लीला की नई फिल्म 'सिया जिया' की शूटिंग अगले साल यानी 2020 में शुरू हो सकती है | इस फिल्म को शबीना खान सह निर्मित करेंगी | फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि भले ही फिल्म में एक्ट्रेस के रूप में तापसी पन्नू और इसकी स्क्रिप्ट तैयार हो गई हो, लेकिन अभी भी इसके निर्देशक का चयन होना बाकी है | यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है | तापसी पन्नू संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सिया जिया' से पहले भूषण कुमार और आनंद एल रॉय की ओर से बनाई जा रही मिस्ट्री ड्रामा फिल्म भी साइन कर चुकी हैं | इस फिल्म में वह विक्रांत मैसी के अपोजिट दिखेंगी | तापसी जल्द ही फिल्म 'थप्पड़' और 'रश्मि रॉकेट' में भी नजर आने वाली हैं |
























