एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी वाइफ का करीब 21 साल पुराना रिश्ता खत्म
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी वाइफ मेहर जेसिया से आज आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। बांद्रा के एक फैमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। कोर्ट की मंजूरी के साथ ही अर्जुन ने मेहर के साथ करीब 21 साल पुराना रिश्ता खत्म किया। अर्जुन-मेहर ने ने 30 अप्रैल 2019 को कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी जिसे प्रिसिंपल जज शैलजा सावंत ने करीब 6 महीने के बाद स्पेशल मैरेज ऐक्ट के तहत मंजूरी दे दी। प्रिसिंपल जज ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में दोनों की सहमति से फैसला सुनाया है। जज शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल को तलाक दिया है। साथ ही फैंसले में ये कहा गया है कि अर्जुन की दोनों बेटियां अपनी मां मेहर के साथ रहेंगी। मतलब अर्जुन के साथ उनकी बेटियां नहीं रहेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और मेहर ने इसी साल अप्रैल में डिवोर्स के लिए केस फाइल किया था।

अब 6 महीनों बाद दोनों आखिरकार अलग हो गए हैं। आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल फिल्मों के साथ साथ पिछले कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में हैं। दरअसल अर्जुन पत्नी मेहर जेसिया से तलाक ले चुके हैं औऱ वो गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। इतना ही नहीं वो पिछले दिनों ही गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के बच्चे के पापा भी बने हैं। अर्जुन ने वाइफ मेहर जेसिया से अलग होकर अपनी एक अलग दुनिया बसा ली है। अर्जुन-मेहर से दो बेटियां हैं। उनकी बडी़ बेटी 17 साल और छोटी 14 साल की है। खास बात ये है कि उनकी दोनों बेटियां काफी बड़ी हैं। कहा गया कि पिछले चार सालों से इनकी मैरिड लाइफ में प्रॉब्लम आ रही थी। अब लीजिए अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिका ऑफिशियली अलग हो गए हैं।
























