अंखियों से गोली मारे... के रीमेक गाने पर थिरके असली खिलाड़ी गोविंदा-रवीना
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'पति पत्नी और वो' अंखियों से गोली मारे... को रीमेक कर कार्तिक, अनन्या और भूमि पर फिल्माया गया है | दरअसल, ये गाना गोविंदा की फिल्म 'दूल्हे राजा' का है | इस गाने में गोविंदा और रवीना टंडन ने शानदार डांस किया था | इस गाने को मीका सिंह और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज़ दी है | इस गाने को लोग काफी पंसद कर रहे हैं | रीमेक गाना रिलीज होते ही लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं | लेकिन अब इसके असली खिलाड़ी गोविंदा-रवीना जब एक शो में इस गाने पर थिरके तो देखने वाले देखते ही रह गए | इस वीडियो में गोविंदा और रवीना की सालों पहले की कैमेस्ट्री वैसे की वैसी ही दिखाई दे रही है | स्टैप से लेकर बोल तक दोनों शानदार तरीके से परफॉर्म कर रहे हैं | वहीं इसके रीमेक की बात करें तो यह ओरिजनल से बिल्कुल अलग है |
View this post on InstagramWhen chichi @govinda_herono1 and I rocked it again with #ankhiyonsegolimare ! #memories #nachbaliye9 #mastitimes #missingnachbaliyemondays
इसे खराब नहीं कहा जा सकता,लेकिन ओरिजनल तो ओरिजनल ही है | वैसे इस वीडियो को रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउंट से शेयर किया है | वीडियो शेयर करते हुए रवीना टंडन ने लिखा है कि जब हीरो नंबर और मैंने फिर किया रॉक | बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि गोविंदा को इस गाने का रीमेक पसंद नहीं आया, क्योंकि गाने में डांस स्टैप्स पर सही से काम नहीं किया गया, लेकिन सार्वजनिक प्रतिक्रिया देने से गोविंदा भी बचे | गौरतलब है कि गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी एक समय काफी हिट थी | दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया | 'दूल्हे राजा', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'परदेसी बाबू', 'राजा जी', 'अनाड़ी नंबर-2', 'सैंडविच' इन्हीं फिल्मों में शामिल हैं |
























