रिलीज से पहले सलमान खान की फिल्म दबंग 3 मुसीबत में फसी
फिल्म 'दबंग 3' (Dabbang 3) | रिलीज से पहले सलमान खान की ये फिल्म मुसीबत में फंस गई है | इस फिल्म को लेकर जबरदस्त विवाद हो रहा है | विवाद इतना बढ़ गया है कि 'दबंग 3' की रिलीज पर रोक की मांग तक उठने लगी है | ये विवाद हुआ है, इस फिल्म के एक गाने को लेकर | बताया जा रहा है कि मेकर्स पर इस गाने के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है | दरअसल, वेबसाइट रिपब्लिक वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' को लेकर हिंदू जनजागृति समिति ने आरोप लगाया है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं देना चाहिए | समिति का कहना है कि इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग 'हुड़-हुड़ दबंग' के जरिए हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है | वहीं हिंदू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र और झारखंड के आयोजक सुनील घंवात ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा है कि 'दबंग 3 के गाने 'हुड-हुड दबंग' में ऋषियों को नीचा दिखाने की कोशिश की गई है | इस गाने में ऋषियों को सलमान खान के साथ आपत्तिजनक तरीके से डांस करते दिखाया गया है |
इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है | सुनील ने सवाल किया है कि 'क्या वो मुल्ला-मौलवी या फादर-बिशप को इसी तरह नाचते हुए दिखाने की हिम्मत करेंगे?' वहीं अब देखने वाली बात ये है कि इस मामले पर सलमान खान और 'दबंग 3' के मेकर्स का क्या बयान आता है | फिल्म की बात करें तो सलमान खान की ये फिल्म 'दबंग' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है | प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा के अलावा चुलबुल की जिंदगी में एक और लड़की दिखाई जाएगी | इस लड़की का किरदार निभाएंगी अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर | 'दबंग 3' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है |
























