फिल्म रश्मि रॉकेट का टीजर जारी
अक्सर कुछ नया करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अब एक बार फिर नए अवतार में नजर आने वाली हैं | अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली तापसी अब एथलीट के किरदार में नजर आएंगी | तापसी पन्नू की नई फिल्म का टाइटल रश्मि रॉकेट है | जिसमें वह एथलीट रश्मि का किरदार निभाने वाली हैं | आरएसवीपी मूवीज की इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया है | रश्मि रॉकेट को आकर्ष खुराना डायरेक्ट करेंगे | रिलीज हुए फिल्म के इस टीजर वीडियो में तापसी को दौड़ते हुए दिखाया गया है | फिल्म की कहानी रश्मि की है जो गुजरात के कच्छ की फास्ट रनर है | जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए परंपराओं की बेड़ियों को तोड़ती नजर आएगी | कच्छ के मैदान से खेल के मैदान तक का सफर इसमें दिखाया जाएगा | हाल ही में फिल्म से तापसी का लुक भी आउट किया गया था | इसमें तापसी के गले पर टैटू बने हुए दिखे | इसके अलावा तापसी इन दिनों अपनी फिल्म सांड की आंख के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं | जिसमें उनके साथ भूमि पेडनकर भी लीड रोल में हैं | फिल्म की कहानी दुनिया की सबसे वयस्क शार्पशूटर्स चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर पर आधारित है |
On your mark, get set, haalo! She is head-strong, passionate and fearless. @taapsee in and as #RashmiRocket.@MrAkvarious @RSVPMovies @iammangopeople #NehaAnand #PranjalKhandhdiya
— Ronnie Screwvala (@RonnieScrewvala) August 31, 2019
Music for the motion poster: @LesleLewis pic.twitter.com/MQmOieujFa
























