Headline


आज पंकज त्रिपाठी अपना 43वां जन्मदिन मना रहे, जानिए कुछ खास बातें

Medhaj News 5 Sep 19,18:27:05 Entertainment

बिहार के एक छोटे से शहर बेलसंद से आने वाले पंकज त्रिपाठी ने सभी के दिल मे अपनी जगह बना ली है। 'गैग्स ऑफ वासेपुर' में सपोर्टिंग रोल करने के बाद से पंकज त्रिपाठी फेमस हुए हैं। आज पंकज त्रिपाठी अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के छोटे से शहर बेलसंद में हुआ था। बचपन से ही एक्टिंग में रुचि रखने वाले पंकज त्रिपाठी 2 साल पहले बतौर कुक की तरह काम कर चुके हैं। हायर स्टडी के लिए पंकज के पिता ने उन्हें पटना भेज दिया था। जहां पढ़ाई के साथ हर क्षेत्र में पंकज त्रिपाठी ने अपनी कला दिखाई। इसके बाद उन्होंने होटल मैनेजमेंट का का कोर्स करके एक होटल में 2 साल तक बतौर कुक काम किया। इसके बाद पटना छोड़ पंकज दिल्ली आ गए।





जहां नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ज्वाइन करने के बाद शुरू हुआ उनका एक्टिंग का सफर। कई सालों तक थिएटर करने के बाद अपनी किस्मत आजमाने के लिए पंकज त्रिपाठी मुंबई चले गए। जहां शुरूआत में तो उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा मगर अब उनके स्ट्रगल का परिणाम उन्हें मिल गया है और वह बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं। पंकज त्रिपाठी फिल्मों के साथ कई सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। पंकज त्रिपाठी अभिषेक बच्चन की फिल्म 'रन' में एक छोटा सा किरदार निभाते नजर आए थे। 'गुलाल' सीरियल के दौरान उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर के लिए ऑडिशन दिया था। उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई। जिसके बाद वह 'मसान', 'मांझी', 'फुकरे', 'बरेली की बर्फी', 'स्त्री', 'न्यूटन' जैसी कई फिल्मों के साथ 'मिर्जापुर' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो पकंज त्रिपाठी रणवीर सिंह की फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। साथ ही गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल में वह अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl