रानू मंडल का एक और गाना आ गया
टैलेंट आपको कहां से कहां पहुंचा सकता है इसकी जीती-जागती मिसाल हैं रानू मंडल (Ranu Mondal) एक दौर वो था जब वो किसी तरह रेलवे स्टेशनों और गलियों में घूम-घूम कर गाना गाती थीं और अपना पेट भरती थीं | वहीं अब एक के बाद एक रानू कई गाने गाती जा रही हैं, वो भी बतौर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर | बीते दिनों आपने हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' में रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' सुना ही होगा | अब रानू के फैंस ये जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे कि रानू मंडल का एक और गाना आ गया है | हाल ही में हिमेश ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट इस गाने की झलक शेयर की है | हिमेश ने रानू का नया वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'एतिहासिक ब्लॉकबस्टर गाने 'तेरी मेरी कहानी' के बाद रानू मंडल की खूबसूरत आवाज में अब फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' का नया गाना 'आदत' रिकॉर्ड किया है | ये इस गाने की छोटी सी झलक है | आलाप और वॉइस ओवर ही हैप्पी हार्डी और हीर की थीम है | आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद' | बता दें कि इस गाने में सिर्फ आलाप ही है | शायद हिमेश अपनी फिल्म का कोई भी गाना पहले से ही रिवील नहीं करना चाहते | इसी कारण से को कुछ सेकेंड्स से ज्यादा का वीडियो शेयर नहीं करते | इस वीडियो पर मिले रिएक्शन्स को देखें तो आपको रानू के जबरदस्त फैन फॉलोइंग का अंदाजा हो जाएगा | हर कोई रानू की जादुई आवाज की तारीफें करता हुआ नजर आ रहा है | ऐसे ही कुछ रिएक्शन्स रानू के पहले गाने को भी मिले थे | रानू बालीवुड की प्लेबैक सिंगर तो बन ही चुकी हैं | उन्होंने मशहूर होने के महज कुछ ही हफ्तों में शानदार स्टारडम भी हासिल कर लिया है | अब हैरानी वाली बात नहीं है कि उनकी बायोपिक बनाने की तैयारी भी की जा रही है | एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रानू मंडल की बायोपिक बनने जा ही है और इस फिल्म के प्रोड्यूसर के बारे में भी जानकारी दी गई है | बताया गया है कि इस फिल्म को जाने-माने निर्माता-निर्देशक ऋषिकेश मंडल बना रहे हैं |
View this post on InstagramAfter the epic blockbuster track teri meri kahani , Recorded another track Aadat from happy hardy and heer in the divine voice of Ranu mandol , here’s the glimpse of the song , the alaap and voice over is the theme of happy hardy and heer , thanks for all your love and support

