सेरेना विलियम्स का मैच देखने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
दुनिया की स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने चीन की क्विांग वांग को 6-1, 6-0 से हराकर यूएस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया | ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में यह उनकी 100वीं जीत थी | यूएस ओपन में सेरेना विलियम्स के मुकाबले को देखने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं | हालांकि सेेरेना को आसान जीत मिली, लेकिन प्रियंका ने मुकाबले का पूरा लुत्फ उठाया |
उनके साथ उनकी मां भी मौजूद थीं | प्रियंका ने अपनी मां के साथ इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा उन्हें हमेशा ही अपनी मां के साथ समय बिताना अच्छा लगता है | उन्होंने कहा कि सेरेना को 100वीं जीत हासिल करते हुए देखना काफी शानदार है | कोर्ट पर प्रियंका कुछ इस अंदाज में भी दिखीं | हालांकि सेरेना ने मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीता, लेकिन वह 44 मिनट तक चले मुकाबले के पहले सेट में एक गेम हार गई थीं, जो शायद प्रियंका को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा |
लेकिन अनुभव क्या होता है, वो सेरेना ने प्रियंका को अगले ही पल दिखा दिया | बाकी सभी गेम जीतकर उन्होंने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जिसकी खुशी प्रियंका के चेहरे पर साफ झलक रही थी |
























