Headline



फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का जादू फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा

Medhaj News 15 Sep 19,20:59:57 Entertainment

ऐक्टर आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का जादू फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। पहले दिन इस फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में 70 पर्सेंट की बढ़त देखी गई है। इस तरह पहले दो दिनों में कमाई के मामले में यह आयुष्मान की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। बॉक्सऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन 'ड्रीम गर्ल' ने कुल लगभग 16 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह पहले दो दिनों में फिल्म ने लगभग 25.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।





फिल्म ऐनालिस्ट्स ने उम्मीद जताई है कि रविवार को भी फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी और पहले वीकेंड पर यह 45 करोड़ रुपये तक की कमाई भी कर सकती है। इस फिल्म के अलग तरह के सब्जेक्ट के कारण यह काफी समय से चर्चा में है।





फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो लड़की की आवाज में बात करते हुए एक कॉल सेंटर में नौकरी करते हैं। फिल्म में आयुष्मान के अलावा नुशरत भरूचा, अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा, विजय राज जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?