Headline


परिणीति चोपड़ा ने खतरनाक लुक शेयर कर लिखा- अब तक का सबसे मुश्किल किरदार

Medhaj News 21 Aug 19,17:48:44 Entertainment

परिणीति चोपड़ा यूं तो अपने सोशल मीडिया पर काफी मजेदार फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं, लेकिन बुधवार को परिणीति ने अपने फैंस के साथ बेहद खतरनाक लुक शेयर कर लिखा- ' यह मेरा अब तक का सबसे मुश्किल किरदार है' अपने इस पहले लुक में परिणीति काफी खतरनाक अंदाज मेें नजर आ रही हैं | परिणीति चोपड़ा फिल्‍म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग कर रही हैं और इस फिल्‍म का पहला लुक बुधवार को परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया |





बाथटब में बैठी परिणीति के माथे पर चोट का निशान साफ नजर आ रहा है और उससे खून रिसता नजर आ रहा है | इस पिक्‍चर को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा - कुछ ऐसा, जो इससे पहले मैंने कभी नहीं किया. और यह मेरा अब तक का सबसे मुश्किल किरदार है | द गर्ल ऑन द ट्रेन' में परिणीति लीड रोल में नजर आएंगी | इस फिल्‍म में एक्‍ट्रेस कृति कुल्‍हारी भी नजर आएंगी जो एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखने जा रही हैं | यह फिल्‍म इसी नाम से बनी फिल्‍म का हिंदी रीमेक है, जिसे निर्देशक रिभू दासगुप्‍ता ने निर्देशित किया था और उस फिल्‍म में एक्‍ट्रेस अदिति राव हैदरी नजर आई थीं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl