Headline


विद्या बालन की नयी फिल्म का टीज़र रिलीज़, दिखा नया अंदाज़

Medhaj News 16 Sep 19,20:20:00 Entertainment

विद्या बालन (Vidya Balan) ने अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। टीजर में शकुंतला देवी का इंट्रोडक्शन दिया गया है। साथ ही उनके हुनर का परिचय भी है। मिशन मंगल जैसी हिट फिल्म देने के बाद अब एक्ट्रेस विद्या बालन एक नई फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं। गणित की जादूगर शकुंतला देवी(Shakuntala Devi) पर बन रही फिल्म का टीजर और फिल्म से विद्या का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।





यूं तो फिल्मों में विद्या को ज्यादातर साड़ी, ड्रेस और सलवार सूट में देखा जाता है, लेकिन इस बार साड़ी में होने के बावजूद, विद्या बालन डिफरेंट नजर आ रही हैं। बॉय हेयरकट और साड़ी में विद्या काफी हद तक शकुंतला देवी की तरह नजर आ रही हैं। इससे पहले विद्या ज्यादातर लंबे बालों वाले किरदार में ही नजर आई हैं।

कौन है शकुंतला देवी





शकुन्तला देवी (4 नवम्बर 1929 - 21 अप्रैल 2013) जिन्हें आम तौर पर "मानव कम्प्यूटर" के रूप में जाना जाता है, बचपन से ही अद्भुत प्रतिभा की धनी एवं मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) थीं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनका नाम 1982 में ‘गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में भी शामिल किया गया। शकुंतला देवी का जन्म भारत के बंगलौर(Bangalore) महानगर में एक कन्नड़ ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन अनु मेनन कर रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अनु ने कहा कि वे शकुंतला देवी से हमेशा प्रभावित रही थीं। अनु का मानना है कि शकुंतला देवी एक एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी महिला थीं, जो समय से आगे और खुद के उसूलों पर चलती थीं।




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl