तेलंगाना: दोपहर एक एयरक्राफ्ट क्रैश होने से दो पायलटों की जान गई
तेलंगाना के विकाराबाद (Vikarabad) जिले में रविवार दोपहर एक एयरक्राफ्ट क्रैश होने से दो पायलटों की जान चली गई | मृतकों में एक ट्रेनी पायलट शामिल है | ट्रेनर एयरक्राफ्ट सुल्तानपुर गांव के ऊपर से गुजर रहा था | उसी दौरान भारी बारिश और हवाओं के कारण एयरक्राफ्ट का इंजन फेल हो गया | पायलटों ने 10 मिनट तक उड़ान को सुरक्षित रूप से उतारने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करने में वे असफल रहे | हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट से रवाना हुआ यह विमान हादसा होने से पहले 45 मिनट तक हवा में था |
अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में वायुसेना का एक MiG 21 Trainer विमान क्रैश हो गया था। हालांकि, समय रहते ही विमान के पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे थे। यह विमान भी नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था जो ग्वालियर एयरबेस के नजदीक सुबह 10 बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस साल मिग क्रैश होने की यह तीसरी घटना थी। बीते 27 सितंबर को भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर भूटान में दुर्घनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई थी।


