पाकिस्तान की सिंगर ने अपनी नेशनल ड्रेस पहनी
पाकिस्तानी सिंगर राबी पीरजादा को ट्विटर उपयोगकर्ताओं द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने के लिए एक आत्मघाती वेस्ट पहने हुए तस्वीर पोस्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर ट्रोल किया गया। कमर पर हाथ रखे हुए गायक ने ट्वीट करते हुए लिखा - #ModiHitler i just wish huh #kashmirkibeti राबी के इस ट्वीट के बाद से ही वह ट्विटर उपयोगकर्ताओं के निशाने पर आ गई हैं। लोग उन्हें ऐसा सब(आत्मघाती वेस्ट) पहनने को लेकर पूरे पाकिस्तान पर हमला कर रहे हैं। यहां तक की एक यूजर्स ने तो ये तक लिख दिया, 'wow, आप पारंपरिक पाकिस्तानी पोशाक में कमाल की लग रही हैं'। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को इस पोशाक को देश की राष्ट्रीय पोशाक घोषित कर देना चाहिए। इधर एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि भारतीय होने पर गर्व है कि यहां नारियल फोड़ा जाता है ना की बम।
आपको बता दे कि इससे पहले भी यह पाकिस्तान के लेड़ी सिंगर भारत के खिलाफ जहर और पीएम मोदी को धमकी दे चुकी है। पीरज़ादा ने 7 सितम्बर को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो सांप, अजगर और एक मगरमच्छ के साथ भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देती नज़र आ रही थीं। राबी पीरज़ादा के इस वीडियो और धमकी देने के अंदाज़ को सोशल मीडिया में ख़ूब मज़ाक उड़ा था। हालांकि, खुद के पाकिस्तान ने उन्हें क़ानूनी नोटिस भेज दिया था, लेकिन यहां देख कर साफ है कि वो नोटिस भी सिर्फ दिखाने का था, क्योंकि इस बार भी यह सिंगर लगाम से बाहर हैं।

