Headline



नीरव मोदी ने लंदन की अदालत में जमानत के लिए याचिका दाखिल की

Medhaj News 30 Oct 19,21:26:19 World

पीएनबी घोटाले (PNB Scam) के आरोपी नीरव मोदी लंदन की अदालत में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है | नीरव मोदी ने इस बार हेल्थ ग्राउंड पर बेल देने की याचिका लगाई है | सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालश (ED) का कहना है नीरव मोदी ने विक्टम कार्ड खेला है | लंदन की कोर्ट में जमानत अर्जी लगाते हुए उसने कहा कि वह घबराहट और मानसिक तनाव से गुजर रहा है | इस आधार पर उसने लंदन की कोर्ट से सशर्त जमानत की मांग की है, जिसमें कहा है कि उसको जमानत देकर भले ही घर मे नजरबंद रखा जाए |





आपको बता दें कि नीरव मोदी की जमानत अर्जी लंदन कोर्ट की तरफ से पहले चार बार रद्द की जा चुकी है | पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ 13,500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी को 19 मार्च 2019 को होलबोर्न से गिरफ्तार किया गया था | उसके बाद से ही उसके प्रत्यर्पण की कार्यवाही चल रही है | पीएनबी का आरोप है कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी ने कुछ बैंक कर्मचारियों की मदद से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित