कुछ दिनों की शांति के बाद हांगकांग में प्रदर्शनकारी फिर सड़कों पर उतर आए
हांगकांग (Hong Kong) में जिला परिषद चुनाव की वजह से कुछ दिनों की शांति के बाद प्रदर्शनकारी रविवार को फिर सड़कों पर उतर आए हैं | गत रात में पुलिस और प्रदर्शकारियों के बीच झड़प हुई और 24 नवंबर के जिला परिषद मतदान के बाद पहली बार पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे | वहीं, पुलिस अवरोधक को हटाने की कोशिश कर रहे एक प्रदर्शनकारी पर हमला भी हुआ | पिछले छह महीने से बड़ी संख्या में हांगकांग के लोग सड़कों पर उतर प्रदर्शन कर रहे हैं |

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चीन उनकी स्वतंत्रता को खत्म कर रहा है | यह प्रदर्शन अब लोकतंत्र समर्थन में तब्दील हो गया है | बीजिंग समर्थित हांगकांग के नेताओं ने कुछ रियायतों की पेशकश भी की लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कड़ाई से निपटना शुरू किया जिससे पुलिस तथा प्रदर्शकारियों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गईं | अपना नाम नहीं बताते हुए एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि मैं सरकार को एक संदेश देना चाहता हूं कि हम अभी चैन से नहीं बैठे हैं और यह खत्म नहीं हुआ है |






