इस्लामिक स्टेट का चीफ अबू बक्र अल बग़दादी को कैसे मारा गया ?
इराक़ की खुफिया एजेंसी के दो अधिकारियों ने रॉयटर्स न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि इस्लामिक स्टेट (ISIS) का चीफ अबू बक्र अल बग़दादी को कैसे मारा गया ? इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि हमने (इराक़) बग़दादी को पकड़ने के लिए अमेरिका (USA) और तुर्की की खुफिया एजेंसियों से हाथ मिलाया | जिसके बाद 2019 के मध्य में ही हमारी टीम ने सीरिया के इदलिब प्रांत (Idlib Province) के एक बाजार में बग़दादी के साथी इथावी को फोटोग्राफ की मदद से पहचान लिया था | वहां से हमने इथावी का पीछा किया और पता लगाया कि बग़दादी इदलिब में कहां रहता है ? उसके बाद हमने ये जानकारी अमेरिका की खूफिया एजेंसी सीआईए (CIA) को दे दी | CIA ने लगातार 5 महीनें तक बग़दादी को सैटेलाइट और ड्रोन की मदद से फॉलो करती रही | 2 दिन पहले महीनों बाद जब बग़दादी एक मिनी बस में अपनी फैमिली के साथ बाहर निकला तो वो उसकी जिंदगी का आखिरी सफर था | बग़दादी अमेरिका की स्पेशल फोर्स के ऑपरेशन में मारा गया | बग़दादी अपने 3 बच्चों के साथ मारा गया | बग़दादी एक बंद मुंह की सुरंग में छिपा हुआ था | जब वो पूरी तरह से घिर गया और बचने का कोई रास्ता नहीं बचा तो उसने अपने आप को ही बम से उड़ा लिया | बग़दादी ने इराक़ और सीरिया में आतंक का राज स्थापित किया था | बग़दादी इस्लाम के कट्टरपंथ नाम पर दुनिया के 5 महाद्वीपों में बड़े हमले कराने का जिम्मेदार भी था |




