नवाज की हालत बिगड़ी नमाज की जरूरत
पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ हालात खराब है उनको आई सी यू में रखा गया है, उनके प्लेटलेट 12000 पहुचं गये है। इमरान खान नाज़ी नवाज शरीफ को शरीफ नही मानते और वे भ्रष्टाचार के आरोप में काफी समय से जेल में बंद है। नवाज के बेटे ने सरकार पर आरोप लगाया है कि उनको ज़हर दिया गया। और अगर उनको कुछ होता है तो सरकार ज़िम्मेदार होगी । नवाज की प्लेटलेट पहले से बेहतर हुई है और 18000 हो गई हैं जब कि शरीर की न्यूनतम 14000 होनी चाहिये। पाकिस्तान के हालात को देखते हुये नवाज को नमाज की जरूरत है।
इससे पहले नवाज शरीफ के निजी डॉक्टर अदनान खान ने सोमवार को ट्टीट कर कहा था - पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जांच की। वह ठीक नहीं हैं, उन्हें गंभीर बीमारी है, मैंने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सिफारिश की है, ताकि उनका इलाज हो सके। नवाज शरीफ का प्लेटलेट्स काउंट बहुत ही कम है। मैंने प्रशासन से उनकी हालत को देखते हुए तत्काल भर्ती करने की सिफारिश की है।

