कश्मीर भारत का पूरी तरह से आंतरिक मुद्दा- रवीश कुमार
संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान (Pakistan) को दुनिया में तुर्की और मलेशिया को छोड़कर किसी का साथ नहीं मिला | ये दोनों देश जरूर उसके पक्ष में खड़े दिखाई दिए | अब भारत ने पाकिस्तान का पक्ष लेने और कश्मीर पर बयान देने के लिए मलेशिया (Malaysia) और तुर्की (Turkey) को दो टूक सुना दी है | भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने साफ कर दिया है कि ये देश ऐसे बयान सोच समझकर दें | कश्मीर भारत का पूरी तरह से आंतरिक मुद्दा है | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के कश्मीर में जिहाद वाले बयान पर भी भारत ने करारा जवाब दिया है | विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार (Raveesh Kumar) ने कहा, पाकिस्तान खुलेआम जिहाद की बात कर रहा है | वह संयुक्त राष्ट्र के मंच का इस्तेमाल इस तरह कर रहा है | हम पाकिस्तान से सामान्य व्यवहार की उम्मीद करते हैं |
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसके साथ ही तुर्की और मलेशिया को भी ऐसे बयानों से बचने की सलाह दी | कश्मीर पर तुर्की के बयान पर रवीश कुमार ने कहा, हमने इस मुद्दे पर तुर्की से यही कहेंगे कि वह पहले जमीनी हकीकत को समझें उसके बाद ही कोई बयान दें | कश्मीर का मुद्दा पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है | मलेशिया के द्वारा कश्मीर पर बयान पर रवीश कुमार ने कहा, जम्मू एंड कश्मीर ने दूसरे राज्यों की तरह पूरी तरह भारत में विलय स्वीकार किया था | पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के हिस्सों पर कब्जा कर रखा है | मलेशिया सरकार को अपने दिमाग में दोनों देशों के संबंधों को भी ध्यान में रखे | उसे इस तरह के बयान से बचना चाहिए | रवीश कुमार ने कहा, इमरान खान को ये पता ही नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय संबंध कैसे निभाए जाते हैं | सबसे बड़ी बात तो ये है कि वह खुलेआम जिहाद की धमकी देते हैं | भारत के लिए ये बात कतई सामान्य नहीं है | वह संयुक्त राष्ट्र जैसे मंचों का इस्तेमाल धमकी और गैर जिम्मेदाराना बयान देने के लिए कर रहे हैं |


