भारतीय यात्री विमान को पाकिस्तान के f16 फाइटर प्लेन से घेरा
370 हटने और अंतराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग न मिलने से बौखलाया पाकिस्तान ने नापाक हरकत की। यात्रियों से सुज्जित स्पाइस जेट का यात्री विमान जो कि काबुल जा रहा था। पाकिस्तान का एयर स्पेस भारत के लिये बंद नही । हर विमान का कोड होता है। स्पाइस जेट का कोड sg 21 था जिसे पाकिस्तान ने ai सुन लिया । जिसके कारण पाकिस्तान के लड़ाकू विमान f 16 ने घेर लिया। और ऊँचाई नीचे करने को कहा जिसे यात्रियों ने भी देखा। जहाज की खिड़की बंद करने , रफ्तार कम करने के लिये कहा। गलतफहमी दूर होने पर पाकिस्तान के लड़ाकू विमान ने अपने एयर स्पेस तक छोड़ा। स्पाइस जेट का विमान सुरक्षित काबुल पहुँच गया ।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) एक अधिकारी ने एएनआई से कहा - भ्रम दूर होने के बाद पाकिस्तानी फाइटर प्लेन एफ-16 ने अफगानिस्तान की सीमा तक स्पाइसजेट विमान का एस्कॉर्ट किया | एक यात्री ने एएनआई से कहा - जब एफ-16 विमान बगल में मंडरा रहे थे, स्पाइस जेट के यात्रियों को खिड़की बंद कर लेने और शांति बनाए रखने को कहा गया | बाद में 5 घंटे की देरी से स्पाइस जेट काबुल एअरपोर्ट पर उतरा और यात्रियों ने राहत की सांस ली |


