Headline


गंजे के सिर पर 40 लाख का ख़जाना

Medhaj News 6 Oct 19,20:59:15 World

केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर सोने की स्मगलिंग का तरीका देखकर कस्टम अधिकारी हैरान रह गए | यहां पर एक शख्स ने विग के अंदर एक किलो सोना छुपाकर रखा था | पुलिस ने बताया कि मलप्पुरम का रहने वाल नौशाद जब एयरपोर्ट पर उतरा तो उसके बालों का स्टाइल देखकर कस्टम अधिकारियों को शक हुआ |





इसके बाद जब कस्टम अधिकारियों ने उसकी जांच की तो उसके विग से एक किलो सोना पुलिस और कस्टम अधिकारियों को मिला | नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है | नौशाद शारजाह से वापस लौटा था | सोने की तस्करी करने के लिए उसने यह तरीका आजमाया लेकिन नाकाम रहा | सोना छिपाने के लिए नौशाद ने अपने सिर के एक हिस्से को शेव भी कर लिया था | शक होने पर कस्टम टीम ने अच्छी तरह से नौशाद की तलाशी ली | कस्टम विभाग अब इस मामले की जांच में जुट गया है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!