करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में नहीं जा रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh) के कार्यालय ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) के उद्घाटन समारोह (opening ceremony) में शामिल होने के लिए वे पाकिस्तान (Pakistan) नहीं जा रहे हैं | मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister office) से जारी सूचना के मुताबिक अमरिंदर सिंह कॉरिडोर (Corridor) के जरिए जाने वाले पहले जत्थे (1st Jatha) में शामिल होकर केवल करतारपुर साहिब गुरुद्वारे (Kartarpur Sahib Gurdwara) में दर्शन करने जाएंगे | प्रेस रिलीज में आगे बताया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) ने भी सिर्फ पंजाबी जत्थे में शामिल होने की सहमति दी है, उनके ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने की बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता | अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने कहा है कि मेरे जाने का सवाल ही नहीं होता और मुझे लगता है कि ठीक वैसे ही डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) भी नहीं जाएंगे |
उन्होंने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान (Pakistan) जाने और कॉरिडोर (Corridor) के जरिए गुरुद्वारा (Gurdwara) जाने में जमीन-आसमान का अंतर है | अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि जहां तक पाकिस्तान जाने की बात है तो वे तब तक वहां नहीं जाएंगे जब तक पाकिस्तान सीमापार आतंकवाद (cross border terrorism) को बंद नहीं कर देता है | उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सीमापार आतंकवाद (cross border terrorism) से सबसे ज्यादा दिक्कत पंजाब (Punjab) को झेलनी पड़ती है और जब तक यह बंद नहीं होता तब तक वे वहां जाने की सोच भी नहीं सकते |


