क्या इस बार मुंबई इनके दम पर बनेगी चैंपियन ?
23 मार्च से IPL का 12वां सीरीज सीजन शुरू होने वाला है | आईपीएल के खिताब के लिए 8 टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां पहले ही शुरू कर दी है | आईपीएल की मजबूत टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस हर साल खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक मानी जाती है | मुंबई इंडियंस (MI) 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल चैंपियन बन चुकी है | इसके अलावा 2011 और 2013 में मुंबई पल्टन ने दो बार चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब अपने नाम किया है | इस बार MI की टीम में चार ऐसे धुरंधर विदेशी खिलाड़ी हैं, जो मुंबई को चैंपियन बना सकते हैं | क्विंटन डि कॉक: पिछले साल RCB के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे | क्विंटन डि कॉक शानदार फॉर्म में हैं, जिसका फायदा मुंबई को मिल सकता है | बेन कटिंग: मुंबई इंडियंस के पास बेन कटिंग जैसा ऑलराउंडर है, जो लोवर ऑर्डर में आकर विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकता है और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद कर सकता है | बेन कटिंग ने उस समय सुर्खियां बटोरी थीं, जब इस बल्लेबाज ने 2016 IPL फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए RCB के खिलाफ 15 गेंदों में 39 रन ठोक दिए थे |
कीरोन पोलार्ड: कीरोन पोलार्ड ने हाल ही में टी-20 क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे किए हैं | कीरोन पोलार्ड जैसे अनुभवी ऑलराउंडर के होने से मुंबई इंडियंस बहुत मजबूत टीम मानी जाती है | कीरोन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में नौ हजार रन बनाने वाले क्रिस गेल और ब्रेंडन मैक्कुलम के बाद दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं | इविन लुईस: टी-20 क्रिकेट में छोटे गेल के नाम से मशहूर इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड बहुत शानदार है | टी-20 फॉर्मेट में इविन लुईस के नाम 123 मैचों में 3607 रन हैं | इस फॉर्मेट में उन्होंने 144.68 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और 239 छक्के और 293 चौके जड़े हैं | लसिथ मलिंगा: इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा को अपनी टीम में शामिल कर अपनी बॉलिंग यूनिट मजबूत की है | मलिंगा और बुमराह जैसे दो यॉर्कर स्पेशलिस्ट होने की वजह से मुंबई की गेंदबाजी और भी ज्यादा मजबूत हो गई है |

