Headline


विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे का कमाल, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड

Medhaj News 25 Aug 19 , 06:01:39 Sports

मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्‍ट की दूसरी पारी में खराब शुरुआत के बाद कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya rahane) ने पारी को संभाला और भारत को बड़ी बढ़त दिलाई | तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दोनों के बीच 104 रन की शतकीय साझेदारी हो गई है | कोहली 51 और रहाणे 53 रन बनाकर खेल रहे हैं | कोहली और रहाणे की जोड़ी ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया |





दोनों ने 8वीं बार चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की | इस मामले में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है | सचिन और सौरव की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में चौथे विकेट के लिए सात बार शतकीय साझेदारी की थी | इस मामले में तीसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी है | जिन्होंने चौथे विकेट के लिए छह बार शतकीय साझेदारी की | दूसरी पारी में भारत की शुरुआत काफी खराब रही थी और टीम ने मयंक अग्रवाल, केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा के रूप में तीन अहम विकेट 81 रन ही गंवा दिए थे,





जिसके बाद कोहली और रहाणे की जोड़ी ने पारी को संभाला | विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की शानदार बल्‍लेबाजी के दम पर भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं और इस तरह से भारत ने 260 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl