पीवी सिंधु को गिफ्ट में मिली 73 लाख की BMW X5 SUV
बीडब्ल्यू एफ वर्ल्ड चैंपिंयनशिप (BWF World Championship) में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (P V Sindhu) को शनिवार को तेलुगु स्टार नागार्जुन अक्किनेनी (Telugu star Nagarjuna Akkineni) ने 73 लाख की कीमत वाली ब्रैंड न्यू बीएमडब्ल्यू एक्स5 एसयूवी (BMW X5 SUV) गिफ्ट की | यह कार्यक्रम हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज़ में हुआ | इस मौके पर पीवी सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद (Pulela Gopichand) भी मौजूद थे | इससे पहले जब पीवी सिंधु ने ओलम्पिक में सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीता था तो उस वक्त सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने इसी कंपनी की कार गिफ्ट की थी |
इस मौके पर नागार्जुन ने कहा - ऐसे लोगों का सम्मान करना अपने आप में सम्मान की बात है | मैं गोपी पुलेलाचंद को भी बधाई देता हूं जिसके प्रयासों से ऐसे खिलाड़ी बनते हैं | साथ ही मैं उनके माता-पिता पीवी रमन्ना और पी विजय को भी देश को ऐसा बेहतरीन खिलाड़ी देने के लिए बधाई देता हूं | कार स्वीकार करते हुए पीवी सिंधु ने कहा - एवरग्रीन सुपरस्टार नागार्जुन सर और गोपी अन्ना की उपस्थिति में गिफ्ट लेना अपने आप में एक खास अनुभव है | मेरे लिए इसका काफी महत्त्व है | ओलम्पिक में गोल्ड मेडल लाने के लिए मैं हर संभव कोशिश करूंगी | इस इवेंट को तेलंगाना बैडमिंटन एसोसिएशन (Telangana Badminton Association) के उपाध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ (V Chanundeshwarnath) ने ऑर्गेनाइज़ किया था | चामुंडेश्वरनाथ पैसे मिलाकर बेहतरीन एथिलीट्स को कार गिफ्ट करने के लिए जाने जाते हैं | उन्होंने यह 22वीं कार गिफ्ट की थी | उन्होंने कहा - वर्ल्ड चैंपियन होना बेशकीमती है और मैं उम्मीद करता हूं कि अगली बार वह इसी जगह पर गोल्ड जीतकर आएंगी और फिर उनका सम्मान किया जाएगा |




