अफगानिस्तान के इस गेंदबाज ने एक नया रिकॉर्ड बनाया

Medhaj News 25 Feb 19 , 06:01:39 Sports

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान (5/27) ने रविवार को टी-20 इंटरनेशनल में नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर और तीसरे ओवर की पहली तीन गेंद पर विकेट लिए। राशिद खान की अविश्वसनीय हैट्रिक की मदद से अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीसरे टी-20 मुकाबले में 32 रन से हरा दिया | राशिद खान ने इस मुकाबले में लगातार चार गेंद पर चार विकेट लेने का कारनामा किया | अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी बार किसी गेंदबाज ने चार गेंद में चार विकेट लिए हैं।





इससे पहले 2007 में वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार गेंद पर चार विकेट लिए थे। राशिद टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के 7वें गेंदबाज हैं। उनसे पहले ब्रेट ली, जैकब ओरम, टिम साउथी, तिसारा परेरा, लसिथ मलिंगा और फहीम अशरफ हैट्रिक ले चुके हैं। राशिद टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले पहले अफगानी हैं। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 210 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने 81 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम आठ विकेट पर 178 रन ही बना सकी। इस तरह से अफगानिस्तान ने मैच 32 रन से जीत लिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज भी 3-0 से जीत ली।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!