पुलवामा अटैक: काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी विराट एंड कंपनी

Medhajnews 25 Feb 19 , 06:01:39 Sports
zzzzzzzbv.jpg

विशाखापत्तनम। भारतीय टीम पिछले सप्ताह पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की याद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रविवार को यहां काली पट्टी बांधकर खेलने उतरी ताकि पूरी दुनिया के सामने आतंक के खिलाफ भारत का कड़ा संदेश जाए। बीसीसीआई पहले ही घोषणा कर चुका है कि इस साल आईपीएल का उदघाटन समारोह नहीं होगा और वह शहीद सैनिकों के परिजनों को लगभग 15 करोड़ रुपए की धनराशि देगा।



भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा था कि जिन जवानों ने अपनी जान गंवाई, उनके परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। भारतीय टीम इस घटना से दु:खी है। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती आतंकी ने सीआरपीएफ के काफिले में चल रही बस पर हमला किया था, जिसमें 40 बहादुर जवान शहीद हो गए थे।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!