Kumbh 2019

कल होगी ICC की बैठक, वर्ल्ड कप को देखते हुए यह बैठक अहम

Medhaj News 26 Feb 19 , 06:01:39 Sports

इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए यह बैठक अहम मानी जा रही है। पुलवामा हमले के बाद भारत के रूख को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई इसमें पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने का प्रस्ताव रखेगा। सीईसी की बैठक में आईसीसी वर्ल्ड कप में सुरक्षा को लेकर भारत के संदेहों को दूर करने की कोशिश करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि आईसीसी भारत-पाक के आगामी मैच से संबंधित किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता। वहीं, दूसरी तरफ दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले को बैठक में उठाने की बात कही थी।बीसीसीआई के पदाधिकारी ने इस बैठक को लेकर कहा - आईसीसी किसी देश को अन्य सदस्य देश से संबंध तोड़ने के लिए नहीं कह पाएगा,





क्योंकि वह इस स्थिति में नहीं है। ऐसा करना सही नहीं होगा। यह एक कूटनीतिक मामला है। इसे सरकारी स्तर पर निपटाया जाना चाहिए। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और हरभजन सिंह सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान से नहीं खेलने के लिए कहा है। दूसरी ओर, सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों ने पाक से खेलकर दो अंक हासिल करने की बात कही। कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि वे बोर्ड और सरकार के फैसले के साथ जाएंगे।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!