नई Test जर्सी के साथ टीम इंडिया
विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दाे टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी और इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का अभियान भी शुरू हो जाएगा | इस अभियान से पहले टेस्ट क्रिकेट की नई जर्सी के साथ कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे सहित टीम इंडिया का फोटो सेशन हुआ | टेस्ट क्रिकेट की नई जर्सी के पीछे खिलाड़ी का नाम और नंबर भी लिखा हुआ है | कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले दो वनडे मैचों में कुल तीन विकेट लिए थे |
वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट लिए थे | अभ्यास मैच में अजिंक्य रहाणे ने भी शतक जड़कर पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में अपनी दावेदारी पेश की | रहाणे के बल्ले से काफी लंबे समय बाद भारत के लिए अर्धशतक निकला | वेस्टइंडीज दौरे पर ऋषभ पंत अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए | वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों में उनका सर्वाधिक स्कोर 20 रन था | वहीं तीन टी20 मैचों की सीरीज में उनकी बेहतरीन पारी नाबाद 65 रन की थी | अभ्यास मैच में भी उन्होंने 33 और 19 रन की पारी खेली | वही टेस्ट क्रिकेट के स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा ने अभ्यास मैच में शतक जड़कर दिखा दिया था कि वह अभी भी पुराने फॉर्म में है | पुजारा ने भारत के लिए पिछला टेस्ट इसी साल जनवरी के शुरुआत में खेला था |



