Kumbh 2019

टीम इंडिया ने 10 साल बाद न्यूजीलैंड में जीता वनडे मैच

Medhaj News 23 Jan 19 , 06:01:39 Sports

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की है | नेपियर में खेले गए पहले मैच में विराट की सेना ने कीवी टीम को 8 विकेट से मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है | नेपियर की बात करें तो यहां भी भारत को 10 साल बाद जीत मिली है | आखिरी बार भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में 3 मार्च 2009 को जीत मिली थी, जब टीम इंडिया ने कीवियों को 53 रनों से शिकस्त दी थी | न्यूजीलैंड की धरती पर भारत 1976 से खेल रहा है | न्यूजीलैंड में भारत की यह 8वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज है | कीवियों की सरजमीं पर भारत ने अब तक एक ही द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है | उसे 4 सीरीज गंवानी पड़ी है, जबकि दो ड्रॉ रही | 2014 के पिछले दौरे पर मेजबान न्यूजीलैंड ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया को वनडे सीरीज में 4-0 से मात दी थी |




    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"