शिखर धवन ने 5000 रन किये पूरे

Medhajnews 24 Jan 19 , 06:01:39 Sports

नेपियर। भारत के बाएं हाथ के धुरंधर ओपनर बलेबाज शिखर धवन ने एकदिवसीय क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने की शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है और सबसे तेज 5000 रन पूरे करने में शिखर ने वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा की बराबरी कर ली है। 33 वर्षीय शिखर ने अपने 119वें मैच में अपनी पारी का 10वां रन बनाते ही यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। शिखर ने 118 वनडे पारियों में 5000 रन पूरे किए और सबसे तेज 5000 रन पूरे करने में संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने लारा की बराबरी की जिन्होंने अपने वनडे 5000 रन 118 पारियों में बनाए थे।





वनडे में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ओपनर हाशिम अमला के नाम है जिन्होंने केवल 101 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे। इसके बाद वेस्ट इंडीज के विवियन रिचर्ड्स और मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली आते हैं जिन्होंने 114 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे। दिल्ली के शिखर भारत की तरफ से वनडे में 5000 रन बनानेवाले 13वें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, अजय जडेजा और गौतम गंभीर को हासिल थी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है

    • सच यही है

    • साझेदारी के रिश्ते

    • कोई माने या न माने

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *