जानिए न्यूजीलैंड से जीत के बाद अनुष्का के संग कहां गए विराट कोहली
लेकिन अब इस जीत के बाद विराट पूरी तरह से आज़ाद होकर अपनी पत्नी अनुष्का के साथ घूमने निकल हैं | न्यूज़ीलैंड पर धमाकेदार जीत के साथ विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट में भी बड़ा नाम बन गए हैं. पांच मैचों की सीरीज़ के पहले तीन मुकाबलों में ही सीरीज़ अपने नाम करने के बाद कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ न्यूज़ीलैंड में अपने शानदार टाइम स्पेंड कर रहे हैं | आज मंगलवार को विराट ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें एक प्राइवेट प्लेन के सामने विराट और अनुष्का खड़े हैं. दोनों ही इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं. इस तस्वीर में दोनों का सामान भी दिख रहे है जबकि विराट और अनुष्का दोनों ने कंधे में कंधे में डाल रखे हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में विराट ने लिखा, ''ट्रेवल्स विद हर'' ये दोनों ही सितारें ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड दौरे के दौरान भी एक दूसरे के साथ दिखे हैं |

