नोवाक जोकोविच ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, रोजर फेडरर को किया पीछे

Medhajnews 28 Jan 19 , 06:01:39 Sports
ZZZZXXX.jpg

मेलबोर्न। विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल को रविवार को लगातार सेटों में 6-3, 6-2, 6-3 से ध्वस्त करते हुए रिकॉर्ड 7वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। 31 वर्षीय जोकोविच ने फाइनल में 31 वर्षीय नडाल को अपनी जबरदस्त सर्विस, शक्तिशाली बेसलाइन खेल और क्रॉस कोर्ट शॉट्स से पूरी तरह आश्चर्य कर दिया। विश्व के शीर्ष 2 खिलाड़ियों के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी लेकिन उसे जोकोविच ने 2 घंटे 4 मिनट में पूरी तरह एकतरफा बना दिया और अपना 15वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीत लिया।





जोकोविच ने रिकॉर्ड 7वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतकर सर्वाधिक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के रॉय एमरसन और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम 6-6 बार यह खिताब है। मेलबोर्न में जोकोविच और नडाल का इससे पहले फाइनल में 2012 में मुकाबला हुआ था और तब सर्बियाई खिलाड़ी ने 5 घंटे 53 मिनट में 5 सेटों में जीत हासिल की थी लेकिन इस बार उन्होंने 2 घंटे 4 मिनट में ही मैच समाप्त कर दिया। नडाल यहां 2009 में चैंपियन रहे थे और बिना कोई सेट गंवाए 5वीं बार फाइनल में पहुंचे थे लेकिन फाइनल में उन्होंने जोकोविच के बेहतरीन खेल के आगे समर्पण कर दिया। सर्बियाई खिलाड़ी ने मैच के पहले सेट में नडाल की सर्विस एक बार और दूसरे तथा तीसरे सेट में 2-2 बार सर्विस तोड़ी। नडाल पूरे मैच में एक बार भी जोकोविच को चुनौती नहीं दे सके।



हम आपको बता दे कि इससे पहले जोकोविच ने 2016 के फाइनल में ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर छह ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उन्होंने 2008 में जो विल्फ्रेड सोंगा, 2011 में मरे, 2012 में नडाल और 2013 तथा 2015 में मरे तथा 2019 में नडाल को हराकर यहां खिताब जीते हैं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है

    • सच यही है

    • साझेदारी के रिश्ते

    • कोई माने या न माने

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *