वर्ल्ड कप से पहले बचे है सिर्फ 7 मैच
वर्ल्ड कप से टीम इंडिया के पास बचे केवल सात मैच इस लिए रिजर्व खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलना चाहिए | अधिकांश समय स्थिति के अनुसार पहली पसंद वाली अंतिम एकादश लगभग तय होती है और दबाव की स्थिति में जब रिजर्व खिलाड़ी उतरते हैं, तो मैच नहीं खेलने के कारण वे लय में नजर नहीं आते | हम विश्व कप के लिए जाने से पहले ऐसी स्थिति नहीं चाहते जहां मुख्य एकादश खेलती रहे और विश्व कप में जब अचानक अहम मैच खेलना हो, तो रिजर्व खिलाड़ी मैच खेलने का पर्याप्त समय नहीं मिलने के कारण इसके लिए तैयार नहीं हों |
इस साल होने वाले आईसीसी के 50 ओवरों के विश्व कप से पहले सभी खिलाड़ी मैच खेलने के लिए तैयार रहें | इंग्लैंड की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारत को तैयारी के लिए न्यूजीलैंड से बेहतर हालात नहीं मिल सकते | श्रीधर ने कहा - जून में इंग्लैंड में जैसे हालात होंगे उसके अभ्यास के लिए न्यूजीलैंड से बेहतर जगह नहीं हो सकती | इसलिए निश्चित तौर पर हम ऐसी स्थिति तैयार करना चाहते हैं | भारत ने दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अब न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीती है और इस दौरान टीम को सिर्फ इंग्लैंड में हार का सामना करना पड़ा | ‘भारत की बल्लेबाजी हमेशा से मजबूत रही है, लेकिन अब गेंदबाजों ने भी मैच के विभिन्न चरण में विकेट लेना शुरू कर दिया है |

