दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी-20 में पाकिस्तान को 6 रनों से रोंदा

Medhajnews 2 Feb 19 , 06:01:39 Sports

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रीजा हेंड्रिक्स की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर टी-20 मैचों में पाकिस्तान के विजय अभियान पर रोक लगाई। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर छह विकेट पर 192 रन बनाए और बाद में रोमांचक मुकाबला छह रन से जीता।



पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 186 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने सीधे थ्रो पर दो रन आउट किए और रिकॉर्ड चार कैच लपके। मिलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। डु प्लेसिस ने 45 गेंद में 78 रन बनाए और हेंड्रिक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 गेंद में 131 रन की साझेदारी की। हेंड्रिक्स ने 41 गेंद में 74 रन बनाए।



हम आपको बता दे कि दक्षिण अफ्रीका को पारी की आखिरी 28 गेंद में 35 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और फखर जमान पहले ही ओवर में आउट हो गए। बाबर आजम (38) और हुसैन तलत (40) ने दूसरे विकेट के लिए 61 गेंद में 81 रन की साझेदारी की। तहत को शम्सी ने पैंवेलियन भेजा जबकि अगले ओवर में मिलर ने बाबर को रन आउट किया। शोएब मलिक ने 31 गेंद में 49 रन बनाए लेकिन आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है

    • सच यही है

    • साझेदारी के रिश्ते

    • कोई माने या न माने

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *