दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराकर सीरीज पर किया कब्जा

Medhajnews 31 Jan 19 , 06:01:39 Sports

केपटाउन। साउथ अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डी कॉक (83) के तूफानी अर्धशतक से मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को पांचवे और निर्णायक वनडे में बुधवार को सात विकेट से हरा दिया और पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से जीत ली है। पाकिस्तान ने ओपनर फखर जमान (70) के शानदार अर्द्धशतक और आठवें नंबर के बल्लेबाज इमाद वसीम की नाबाद 47 रन की पारी से 50 ओवर में आठ विकेट पर 240 रन बनाए, दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर में तीन विकेट पर 241 रन बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले पाकिस्तान से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से जीती थी। दोनों टीमें अब तीन मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज खेलेंगी।





ओपनर डी कॉक ने 58 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्के लगाते हुए मैच में 83 रन बनाये। उनकी इस जबरदस्त पारी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए लक्ष्य आसान कर दिया। हाशिम अमला ने 14 और रीजा हेंड्रिक्स ने 33 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाये। कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने 72 गेंदों में तीन चौकों के सहारे नाबाद 50 और रैसी वान डेर डुसेन ने 61 गेंदों में तीन छक्कों के सहारे नाबाद 50 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को आसानी से जीत दिला दी। डू प्लेसिस और डुसेन ने चौथे विकेट के लिए 95 रन की अविजित साझेदारी की।





हम आपको बता दे कि इससे पहले पाकिस्तान की पारी में जमान ने 73 गेंदों पर 70 रन की पारी में 10 चौके लगाए। निचले क्रम में इमाद वसीम ने तेज तर्रार पारी खेलते हुए 31 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 47 बनाकर पाकिस्तान को 240 तक पहुंचाया। पाकिस्तान की पारी में ओपनर बाबर आजम ने 25 गेंदों में चार चौकों की मदद से 24 रन, मोहम्मद हफीज ने 28 गेंदों में 17 रन, कप्तान शोएब मलिक ने 44 गेंदों में 31 रन और शादाब खान ने 42 गेंदों में 19 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एंडिले फेहलुकवायो ने 42 रन देकर दो विकेट और ड्वेन प्रिटोरियस ने 46 रन पर दो विकेट लिए जबकि डेल स्टेन, कैगिसे रबादा और वियान मुल्डर ने एक-एक विकेट लिया।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है

    • सच यही है

    • साझेदारी के रिश्ते

    • कोई माने या न माने

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *