पहले टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन की तूफानी गेंदबाजी, वेस्टइंडीज का स्कोर 264/8

Medhajnews 24 Jan 19 , 06:01:39 Sports

ब्रिजटाउन। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त तक आठ विकेट पर 264 रन बना लिए है। जेम्स एंडरसन की दूसरे स्पैल में शानदार गेंदबाजी की मदद से इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में अपनी शुरुआत मजबूत ढंग से की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को सलामी बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट (40) और जॉन कैम्पबेल (44) ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की, लेकिन इस साझेदारी को मोइन अली ने ज्यादा देर तक जमने नहीं दिया और उन्होंने जॉन को आउट कर मेजबान टीम को दिन का पहला झटका दिया। इसके बाद, शाई होप (57) ने ब्रैथवैट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े और टीम को 126 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर स्टोक्स ने ब्रैथवेट को कप्तान जो रूट के हाथों कैच आउट करा पवेलियन की राह दिखाई।





इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को एक अतिरिक्त स्पिनर के लिए अंतिम एकादश से बाहर रहना पड़ा। ऐसे में एंडरसन ने दोहरी भूमिका बखूबी निभाते हुए 24 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिए। इनमें से तीन विकेट आखिरी सत्र में लिए। वेस्टइंडीज का स्कोर आखिरी सत्र से पहले चार विकेट पर 240 रन था। शाइ होप, रोस्टन चेस और शिमरोन हेटमायेर ने अर्द्धशतक लगाए। इसके बाद एंडरसन ने होप को विकेट के पीछे लपकवाया। चेस और हेटमायेर ने पांचवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े जब एंडरसन ने दूसरी नई गेंद से फिर विकेट चटकाया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड के लिए एंडरसन ने सबसे अधिक चार और बेन स्टोक्स ने तीन विकेट हासिल किए, वहीं मोइन अली के हाथ एक सफलता लगी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है

    • सच यही है

    • साझेदारी के रिश्ते

    • कोई माने या न माने

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *