Kumbh 2019

मलेशिया मास्टर्स में भारतीय चुनौती समाप्त, साइना नेहवाल को करना पड़ा हार का सामना

Medhajnews 19 Jan 19 , 06:01:39 Sports

कुआलालम्पुर। बैडमिंटन के मैदान से भारत के लिए अच्छी खबर नही है भारत की साइना नेहवाल को मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में शनिवार को यहां महिला एकल सेमीफाइनल में ओलंपिक और विश्व चैंपियन कैरोलिना मारिन ने हरा दिया। साइना नेहवाल ने 2017 में यह खिताब अपने नाम किया था। 40 मिनट तक चले इस मैच में स्पेन की चौथी वरीयता प्राप्त मारिन से 16-21, 13-21 से हार गई। इस तरह से सत्र के पहले विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय अभियान भी समाप्त हो गया। इस मुकाबले से पहले इन दोनों के बीच का रिकॉर्ड 5-5 से बराबरी पर था। साइना ने अच्छी शुरुआत की और 5-2 से बढ़त बनाई, लेकिन मारिन ने आक्रामक खेल दिखाया और लगातार सात अंक बनाकर ब्रेक तक 11-9 से बढ़त हासिल कर ली।



साइना नेहवाल ने इसके बाद स्कोर 14-14 से बराबर किया लेकिन मारिन ने इसके बाद नेहवाल को कोई मौका नहीं दिया और 20 मिनट में पहला गेम अपने नाम किया। मारिन दूसरे गेम में हावी होकर खेलीं। उन्होंने शुरू में ही 6-1 से बढ़त बनाई और फिर ब्रेक तक वह 11-6 से आगे थीं। साइना ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मारिन ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। मारिन को आखिर में आठ मैच प्वाइंट मिले। साइना ने एक मैच प्वाइंट बचाया, लेकिन मारिन ने अगली बार सीधे रिटर्न पर मैच अपने नाम किया, और जीत प्राप्त की।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"